राजपुर रोड पर पिज्जा प्वाइंट में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। वापसी में बस रुकी तो समझ में नहीं आया कौन सी बस है। कंडक्टर के बताने पर बस में बैठी हूं। बस का सफर आनंददायक है।
- अनुपा रानी
दून की सड़कों पर एसी बस में सफर करने का अलग ही आनंद आ रहा है। इस तरह की बसें और भी चलनी चाहिए। किराया भी सामान्य सिटी बसों से ज्यादा नहीं है। -आशीष कुमार
राजपुर से बस में सवार हुआ हूं। आईएसबीटी तक जाना है। बस बहुत सुविधाजनक है। दिव्यांगों के लिए भी अलग से रैंप है। उन्हें बस से चढ़ने उतरने में दिक्कत नहीं होगी। -मोहम्मद ताहिर
राजपुर से बस में बैठा हूं। सामान्य बस के बराबर किराए में एसी का सफर बहुत ही अच्छा है। गर्मियों में तो यह और भी सही रहेगा। इस तरह की बसें और चलनी चाहिए। -सिंह साहब
आईएसबीटी से राजपुर रूट पर 32 स्टापेज
प्रत्येक स्टापेज लगभग 490 मीटर की दूरी पर है। इनमें आईएसबीटी, शिमला बाईपास, माजरा, आईटीआई निरंजनपुर, सब्जी मंडी चौक, पटेलनगर पुलिस चौकी, लालपुल, पीएनबी पटेलनगर, मातावाला बाग, सहारनपुर चौक, रेलवे स्टेशन, प्रिंस चौक, साइबर थाना, तहसील चौक, दर्शनलाल चौक, घंटाघर, गांधी पार्क, सेंट जोसेफ अकेडमी, सचिवालय, बहल चौक, दिलाराम चौक, मधुबन होटल, अजंता चौक, सर्वे ऑफ इंडिया, एनआईवीएच फ्रंट गेट, जाखन, पेसिफिक मॉल, इंदर बाबा मार्ग, मसूरी डायवर्जन, साईं मंदिर, टिहरी हाउस/जीआरडी संस्थान, राजपुर
यह हैं सुविधाएं
इन इलेक्ट्रिक बसों में 25 सीटें सामान्य जन, एक सीट चालक, दिव्यांग लोगों के लिए व्हीलचेयर खड़ी करने के स्थान की सुविधा है। इलेक्ट्रिक बस की लंबाई लगभग नौ मीटर है और चौड़ाई लगभग 2.5 मीटर। बस में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए हाईड्रोलिक रैंप की सुविधा है। फ्रंट और रियर एयर सस्पेंशन की सुविधा है। बस वातानुकूलित और जीपीएस युक्त हैं। प्रत्येक बस में तीन सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन, स्टॉपेज के डिस्पले, प्रत्येक सीट के लिए यूएसबी पोर्ट, आपातकालीन बटन, इमरजेंसी हैमर, ग्रैब हेंडल्स, अग्निशमन यंत्र, हाइड्रोलिक पॉवर स्टीयरिंग है। ट्रांसपोर्ट नगर में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है।
- प्रथम चार किलोमीटर 10 रुपए
- चार से सात किमी 15 रुपए
- सात से 10 किमी 20 रुपए
- 10 से 13 किमी 25 रुपए
- 13 से 17 किमी 30 रुपए
- 17 से 21 किमी 35 रुपए
- 21 से 25 किमी 40 रुपए
- 25 से 30 किमी 45 रुपए
- 30 से 35 किमी 50 रुपए
- 35 किमी से अधिक 55 रुपए