फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: दृष्टि दिव्यांग युवती से तीन युवकों ने एक साल तक किया दुष्कर्म, सात महीने की गर्भवती हुई पीड़िता

Tue, 01 Dec 2020 09:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • बहन ने दिल्ली से डीआईजी को किया ई-मेल, 12 घंटे में दो आरोपी दबोचे 
  • एक आरोपी पकड़ से बाहर, गिरफ्तारी के लिए टीम बिजनौर रवाना 
  • एक रहता था किराए पर, आरोपी एक साल से कर रहे थे दुष्कर्म
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में दृष्टि दिव्यांग युवती के साथ तीन युवकों ने हैवानियत की हदें पार कर दी। युवती के साथ तीनों ने एक साल तक दुष्कर्म किया। अब पीड़िता सात माह की गर्भवती हो गई। मामले में पीड़िता की बहन ने डीआईजी को ई-मेल से सूचना दी। इसके बाद 12 घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि, एक अन्य की तलाश के लिए टीम बिजनौर रवाना की गई है। 

विज्ञापन


पीड़िता की बहन ने सोमवार दोपहर डीआईजी अरुण मोहन जोशी को ई-मेल किया था। उसने बताया कि उसकी बहन देहरादून में मां के साथ रहती है और अल्प दृष्टिबाधित है। उनके घर में सन्नो नाम का आदमी किराए पर रहता है, जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस पर तत्काल डीआईजी के आदेश पर रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए ले जाया गया। मेडिकल में उसके सात माह के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। 


इधर, पीड़िता ने पुलिस को बयान दिए कि शहीद उर्फ सन्नो ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। साथ ही उसका एक पड़ोसी खुर्शीद भी उसके भाई का दोस्त बनकर घर आया और उसने भी घिनौनी हरकत की। ये आरोपी यहीं नहीं रुके। इनका एक और साथी भी इस हैवानियत में इनके साथ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना

इन बयानों के बाद पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना की। एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि शहीद निवासी चांदड थाना किरतपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि, खुर्शीद भी उसी के गांव का रहने वाला है। उसे भगत सिंह कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि, तीसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है। 

बहन है पूर्ण रूप से दृष्टि बाधित 
पीड़िता की बहन पूर्ण रूप से दृष्टि बाधित है और दिल्ली के एक इंस्टीट्यूट में पढ़ती है। उसने दिल्ली से ई-मेल के माध्यम से पुलिस को बताया कि उसकी मां और बहन शिकायत नहीं कर पा रही हैं। इसलिए वह पुलिस को यह सब बता रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें