फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: रायपुर के वैदिक साधन आश्रम गुरुकुल से तीन बच्चे लापता, एडमिशन के लिए चंडीगढ़ से लाए गए थे तीनों

Mon, 16 Jun 2025 10:19 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Dehradun News: चंडीगढ़ के बाल आश्रम से तीन बच्चों को देहरादून लाया गया था। 13 जून की सुबह देखा तो तीनों बच्चे गुरुकुल में नहीं थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर स्थित वैदिक साधन आश्रम तपोवन गुरुकुलम से तीन बच्चे गत 13 जून को लापता हो गए। तीनों बच्चों को प्रवेश के लिए तीन जून को चंडीगढ़ के बाल आश्रम से लाया गया था। गुरुकुल के प्रधानाचार्य रविंद्र आर्य की शिकायत पर रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


रविंद्र आर्य ने पुलिस को बताया कि गत तीन जून को बाल आश्रम चंडीगढ़ से नीरज कोड़ा अपने साथ तीन बच्चों सूरज (13), विकास (13) और शिवम (10) को लेकर आए थे। तीनों बच्चे मोहाली की ऊधमसिंह कॉलोनी के रहने वाले हैं। कोड़ा ने कहा था कि ये तीनों अब तक किसी स्कूल में नहीं पढ़े हैं, लिहाजा इनकी शुरुआत से ही पढ़ाई होनी है। इस पर रविंद्र आर्य ने कोड़ा से कहा कि गुरुकुल की 11 जून से 22 जून तक गर्मियों की छुट्टी होंगी। ऐसे में सभी बच्चे अपने-अपने घर वापस जा रहे हैं। रविंद्र आर्य ने कोड़ा को भी छुट्टी के बाद ही बच्चों को लाने के लिए कहा। मगर नीरज कोड़ा नहीं माने और बच्चों को छोड़कर वापस चंडीगढ़ चले गए।

जब सभी छात्र घर वापस जाने लगे तो ये बच्चे भी घर जाने की जिद करने लगे। इस पर गुरुकुल के संरक्षक किरन कुमार आर्य ने नीरज कोड़ा से कहा कि ये तीनों बच्चे उनसे बात करना चाह रहे हैं।
विज्ञापन


Haridwar:  यूपी से घूमने आया था युवक, गंगनहर में नहाते हुए साथी से बनवा रहा था वीडियो, डूबकर हुई मौत

विज्ञापन

मगर, नीरज कोड़ा ने बात करने से इंकार कर दिया। इसे बाद गुरुकुल प्रबंधन ने तीनों बच्चों को समझाया, जिस पर तीनों यहीं रुकने को तैयार हो गए। मगर, 13 जून की सुबह देखा तो तीनों बच्चे गुरुकुल में नहीं थे। प्रबंधन के लोगों ने बच्चों को आसपास के इलाकों में खोजा लेकिन वे कहीं नहीं मिले।

इसके बाद उनके परिवार में भी संपर्क साधने की कोशिश मगर वहां से भी कोई जवाब नहीं आया। एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि बच्चों की खोज के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। पुलिस चंडीगढ़ के बाल आश्रम में भी जांच करेगी। इसके अलावा बच्चों के परिवार वालों से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें