फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: धमकी देकर 18 दिन तक किया डिजिटल अरेस्ट, ऐसे ठगे 47 लाख, सरगना को STF ने आगरा से किया गिरफ्तार

Thu, 27 Feb 2025 08:08 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Dehradun News: नैनीताल निवासी पीड़ित ने दिसंबर 2024 में शिकायत कर बताया कि व्हाट्सएप व स्काइप एप पर उन्हें अज्ञात नंबरों से फोन कर उनके आधार कार्ड पर जारी सिम से अवैध लेनदेन की बात कहकर मनी लांड्रिंग मामले में मुकदमा दर्ज होने का डर दिखाया गया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनी लांड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर नैनीताल के व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट करने वाले सरगना को एसटीएफ ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़ित को फोनकर मनी लांड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर 18 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा और 47 लाख रुपये ठगे।

विज्ञापन


आरोपी ने आरबीआई और सीबीआई के नाम पर नोटिस भी भेजे। शुरुआती जांच में इस बैंक खाते में एक महीने में ही लाखों रुपये का लेनदेन सामने आया है। वहीं इस बैंक खाते के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में तीन मुकदमे दर्ज है।

एसटीएफ एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि नैनीताल निवासी पीड़ित ने दिसंबर 2024 में शिकायत की थी। बताया कि व्हाट्सएप व स्काइप एप पर उन्हें अज्ञात नंबरों से फोन कर उनके आधार कार्ड पर जारी सिम से अवैध लेनदेन की बात कहकर मनी लांड्रिंग मामले में मुकदमा दर्ज होने का डर दिखाया गया। इसके बाद डिजिटल अरेस्ट कर 47 लाख रुपये जमा कराए।
विज्ञापन


Uttarkashi News: मारपीट व हत्या की कोशिश में बड़कोट नगर पालिकाध्यक्ष व साथी को जेल, पढ़ें पूरा मामला

विज्ञापन

इस मामले की जांच साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, कुमाऊं परिक्षेत्र को सौंपी गई। जांच के बाद एसटीएफ ने मास्टरमाइंड व मुख्य आरोपी अमन कुशवाहा निवासी थाना लोहामंडी, आगरा, उत्तर प्रदेश को चिह्नित किया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों ने कई जगह दबिश दी। इसके बाद आरोपी को कमिश्नरेट थाना लोहामंडी आगरा से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक मोबाइल, एक सिम कार्ड और एक आधार कार्ड बरामद किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें