फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सुभाष नगर में टेंट व शामियाने के सामान में लगी भीषण आग, रिहायशी घरों तक पहुंचीं लपटें, मची अफरा तफरी

Tue, 10 Feb 2026 10:16 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

एक प्लाट में इकट्ठा किए गए टेंट व शामियाने के सामान में आग लगने से सुभाष नगर में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
टेंट के सामान में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के सुभाषनगर में एक प्लाट में रखे टेंट के सामान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि आस पास के रिहायशी मकानों तक पहुंच गई। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। फायर की टीम ने काफी घंटे की मशक्कत के बाद आग को शांत किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम को नरेन्द्र टेंट हाउस (मालिक- नरेन्द्र कुमार पुत्र शिव प्रसाद), क्लेमेनटाउन सुभाष नगर में प्लाट में इकट्ठा किए गए टेंट व शामियाने के सामान में आग लगने की सूचना मिली थी। 

Dehradun: विंडलास बायोटेक में औषधि प्रशासन की टीम का छापा, मिली गड़बड़ी, कोडीन युक्त सिरप पर रोक
विज्ञापन


सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची तो देखा आग की लपटें घरों तक पहुंच रही थीं। इस दौरान फोल्डिंग टेबल, बर्तन, टेंट, भट्टियां, मेट, रजाई-गद्दे आदि सामान जल रहा था। टीम ने तीस हजार लीटर पानी डालकर कई घंट में आग को फैलने से रोका।

विज्ञापन

बड़ोवाला में रजाई गद्दे की दुकान में लगी आग


बड़ोवाला के गोरखपुर चौक के पास भी रजाई गद्दे की एक दुकान में आग लग गई। फायर यूनिट ने तत्काल दुकान का शटर तोड़कर आग को बुझाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें