फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टपकेश्वर मंदिर शोभायात्रा: आज भ्रमण पर निकले महादेव, सीएम धामी ने यात्रा को किया रवाना

Tue, 09 Aug 2022 04:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शोभायात्रा में 10 साल बाद हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जाएगी। शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए पहली बार भगवान शिव के 11 रुद्र रूपों की झांकियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
सीएम धामी ने शोभायात्रा को किया रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में आज टपकेश्वर महादेव नगर भ्रमण पर निकले हैं। दो साल बाद टपकेश्वर महादेव की 21वीं भव्य शोभा यात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू की गई। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोभायात्रा को रवाना किया। 

विज्ञापन


शोभायात्रा में 10 साल बाद हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए पहली बार भगवान शिव के 11 रुद्र रूपों की झांकियां निकाली गई। इसमें मथुरा, वृंदावन, उज्जैन आदि के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से निकलने वाली शोभायात्रा पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय से शहर के कई मार्गों से होते हुए गढ़ी कैंट स्थित प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न हुई।

महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद शोभायात्रा निकाली गई है। दिगंबर रवि गिरी, सेवादल के सदस्य मनमोहन जयसवाल व डीके शर्मा ने बताया कि 10 साल बाद हेलीकॉप्टर से तीन जगह सहारनपुर चौक, घंटाघर और गढ़ी चौक पर पुष्पवर्षा की गई। इससे पहले 2011 में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई थी। 
विज्ञापन


शहर भर में लगाए जाएंगे 200-300 स्टॉल

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय सुयोगब बैंड नागपुर, पंजाब बैंड, सहारनपुर, अल्पाफ बैंड अपनी मनभावक प्रस्तुति दी। उधर, दिगंबर भरत गिरी महाराज ने बताया कि 21वीं शोभा यात्रा को और अधिक भव्य बनाने के लिए महाकाल उज्जैन की भस्म आरती में डमरु-मृदंग बजाने वाली पार्टी और महाराष्ट्र की ढोल पार्टी की धुन पर भव्य शिव बारात निकाली गई। सेवादल के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान शहर भर में करीब 200-300 स्टॉल लगाए गए। इसके साथ ही साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सेवादल की विभिन्न टीमें तैनात रही।

Koo App

आज श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल, देहरादून द्वारा आयोजित "भव्य शोभा यात्रा-2022" में प्रतिभाग किया।

View attached media content

- Pushkar Singh Dhami (@pushkarsinghdhami) 9 Aug 2022

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें