अपने बच्चे के साथ घूम रहा है भालू
रेंजर एनएल डोभाल ने कहा कि गडूल क्षेत्र में भालू अपने बच्चे के साथ घूम रहा है, जो काफी खतरनाक होते हैं। मंगलवार को नरेंद्रनगर आगराखाल में चलड गांव में भी भालू ने बकरी लेकर जा रहे एक युवक को घायल किया है। संभवत ये वहीं भालू हैं।
डोईवाला में भालू के हमले की पहली घटना
स्थानीय निवासियों के अनुसार डोईवाला विधानसभा में इससे पहले कभी भालू ने किसी व्यक्ति पर ऐसा हमला नहीं किया है। वन विभाग का भी मानना है कि ये पहली बार हुआ है। जब किसी भालू ने किसी पर हमला कर घायल किया है। इससे पहले इसी वर्ष आठ जनवरी को अपर जौलीग्रांट में हाथी ने एक वृद्ध दंपत्ती को कुचलकर मार डाला था। तब हाथी द्वारा जान लेने की यह घटना क्षेत्र में पहली बार हुई थी। उसके बाद बीते 27 नवंबर को कालूवाला में एक हाथी से कक्षा छह के छात्र की जान ली थी।