फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: यूकेएसएसएससी परीक्षा मामले को लेकर सचिव से मिलकर लौट रहे छात्रों को नेपाली फार्म पर रोका, की मारपीट

Tue, 23 Sep 2025 11:36 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

छात्रों ने कहा है कि पेपर लीक नहीं हुआ है अगर कोई गड़बड़ी हुई है तो एक सेंटर पर हुई है। ऐसे में जो भी फैसला लिया जाए संबंधित परीक्षा केंद्र के संबंध में ही लिया जाए। छात्रों की यह बात परीक्षा रद्द कराने की मांग करने वालों को गवारा नहीं हुई तो उन्होंने लौटते वक्त उनका वाहन नेपाली फॉर्म पर रोक लिया।
विज्ञापन
सचिव से मिले छात्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परीक्षा रद्द न कराए जाने की मांग करने वाले संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा छात्र संघ के पदाधिकारियों से देहरादून से लौटते वक्त नेपाली फार्म पर मारपीट की गई। हरिद्वार क्षेत्र के ये छात्र देहरादून में मुख्यमंत्री के सचिव शैलेश बगौली से मिले थे। छात्रों ने कहा है कि पेपर लीक नहीं हुआ है अगर कोई गड़बड़ी हुई है तो एक सेंटर पर हुई है। ऐसे में जो भी फैसला लिया जाए संबंधित परीक्षा केंद्र के संबंध में ही लिया जाए। इस संबंध में उन्होंने सचिव को ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन


छात्रों की यह बात परीक्षा रद्द कराने की मांग करने वालों को गवारा नहीं हुई तो उन्होंने लौटते वक्त उनका वाहन नेपाली फॉर्म पर रोक लिया। इस संबंध में रायवाला पुलिस जांच कर रही है।

संगठन ने सचिव को दिए ज्ञापन में कहा, परीक्षा पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन हुई है। परीक्षा शुरू होने के लगभग आधे घंटे बाद कुछ व्यक्तियों के पास प्रश्नपत्र की तस्वीरें पाई गई, जिसे लेकर भ्रामक माहौल बनाया जा रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि उन्हें आयोग पर पूरा भरोसा है, यह परीक्षा भी पहले की तरह निष्पक्ष तरीके से हुई है।
विज्ञापन


UKSSSC Paper Case: बहन साबिया के बाद अब सूत्रधार खालिद भी हरिद्वार से गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

Trending Videos
विज्ञापन

कुछ लोग परीक्षा से पहले ही इसे रोकने में लगे थे, जो अब परिणाम निरस्त कराने का प्रयास कर रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो यह उनकी वर्षों की मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा। परीक्षा को निरस्त न किया जाए और परिणाम शीघ्र जारी किए जाएं, ताकि उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा सके।

सचिव ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। सचिव से मिलने वालों में इशांत रौथाण, रामपाल सिंह, विनोद आजाद, उमेश कुमार, मोहित, धुरेंद्र, अर्जुन सिंह, मनेंद्र कुमार, शिवम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें