बच्चे को खोजते हुए उसकी मां सेप्टिक टैंक तक पहुंची। बच्चे को सेप्टिक टैंक के भीतर देख वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए रोने लगी। चिल्लाने और रोने की आवाज सुन कर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों को मौके पर बुलवाया गया। कर्मचारियों ने बेहोशी की हालत में बच्चे को टैंक से बाहर निकाला।
महिला और उनका पड़ोसी बच्चे को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि मृत बच्चे की पहचान शिवनगर निवासी मोहम्मद साहिब पुत्र मजीद के रूप में हुई है। बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।