सोमवार दोपहर मां, प्रणय को खाना देने उसके कमरे में गई तो वह पंखे पर चुन्नी के फंदे के सहारे से लटका हुआ था। परिजन उसे कोरोनेशन अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया प्रणय के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पब्जी गेम खेलता था और रात को देर से सोता था। इसी वजह से वह अगले दिन देरी से उठता था। लेकिन इसको लेकर परिजनों और प्रणय के बीच कभी विवाद भी नहीं हुआ।
कहीं पब्जी का शौक तो नहीं ले डूबा प्रणय को
दरअसल, पब्जी गेम लंबे समय से विवादों में है। सरकारें इसे बैन तक करने की बात कर चुकी है। देश-विदेशों में कई युवाओं के दिलोदिमाग पर इसका गहरा असर देखा गया है। इसके कारण कई युवा और बच्चे आत्महत्या कर चुके हैं। गेम को विकसित करने वालों ने गत वर्षों से इसमें कुछ बदलाव भी किए हैं।