फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: रास्ता पूछने के बहाने से रोका, कुछ देर बात की, फिर गले से चेन छीनकर फरार हुआ स्कूटी सवार

Sun, 16 Aug 2026 01:47 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

स्कूटी पर सवार एक युवक ने पहले बुजुर्ग महिला को रास्ता पूछने के बहाने रोका। कुछ देर बात की और इसके बाद 75 साल की बुजुर्ग महिला के गले से चेन झपटकर भाग गया।
विज्ञापन
महिला से लूटी चेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसंत विहार थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से एक्टिवा सवार ने चेन लूट ली। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


घटना वसंत विहार फेज-2 में हुई। सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है कि बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी पर सवार एक युवक पहले बुजुर्ग महिला को रास्ता पूछने के बहाने रोकता है। कुछ देर बात करता है। इसके बाद 75 साल की बुजुर्ग महिला के गले से चेन झपटकर भाग जाता है। इस दौरान महिला बैलेंस बिगड़ने से सड़क पर ही गिर जाती है।

वसंत विहार फेज-2 निवासी विकास मित्तल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मां राजरानी मित्तल रोजाना की तरह 14 अगस्त की शाम करीब 4:45 बजे घर के बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान एक्टिवा सवार एक व्यक्ति उनके पास आया और किसी व्यक्ति का पता पूछने लगा। बातचीत के दौरान आरोपी ने अचानक उनकी गर्दन से सोने की चेन झपट ली और उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गया। तहरीर के अनुसार, आरोपी के धक्का देने से राजरानी सड़क पर गिर गईं।
विज्ञापन


Chamoli: नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसा कानपुर का पर्यटक, लकड़ियों से बनाया अस्थायी पुल, सुरक्षित निकाला गया
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपी की पहचान कर चेन बरामद करने और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर स्कूटी सवार की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें