फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सचिन उपाध्याय की पत्नी पर इनाम घोषित, धोखाधड़ी का मुकदमा है दर्ज

Thu, 14 Jan 2021 12:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • धोखाधड़ी का मुकदमा है दर्ज, एक साल से चल रही फरार
  • बैंक से करोड़ों रुपये का लोन लेकर नहीं लौटाने का आरोप 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धोखाधड़ी की आरोपी सचिन उपाध्याय की पत्नी नाजिया यूसुफ पर पुलिस ने एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। नाजिया एक साल से फरार चल रही है। बताया जा रहा है कि इनाम की यह राशि बढ़ाई भी जा सकती है। धोखाधड़ी के मामले में सचिन उपाध्याय को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नाजिया यूसुफ और सचिन उपाध्याय के खिलाफ राजपुर थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि इन दोनों ने अपने पार्टनर मुकेश जोशी की संपत्ति को खुर्द बुर्द कर खुद को मालिक बताते हुए बैंकों से करोड़ों रुपये का लोन ले लिया था। मामले में 2017 में राजपुर थाने में भी मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन, इसमें पुलिस ने एफआर लगा दी थी। लेकिन, बाद में कोर्ट के दखल के बाद एफआर वापस लेते हुए नया मुकदमा 19 जनवरी 2020 को दर्ज किया गया था।

इस मुकदमे में सचिन उपाध्याय को तो गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन, नाजिया पुलिस के हाथ नहीं लग सकी थी। ऐसे में एसीजेएम कोर्ट ने उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करते हुए उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था। अब एसएसपी के आदेश पर नाजिया पर एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जानकारी के अनुसार इस इनाम को मुख्यालय स्तर पर और भी बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें