फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः आम जनता पर और पड़ी महंगाई की मार, आज से इतने रुपए महंगी हुई रसोई गैस

Thu, 25 Feb 2021 03:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
रसोई गैसे के दाम हुए कम - फोटो : pixabay
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल की कीमतों के लगातार बढ़ने के बीच अब ये खबर आम जनता को और परेशानी में डालने वाली है। उत्तराखंड में आज से रसोई गैस सिलिंडर (14 किलो) का दाम 25 रुपये बढ़ा दिया गया है।आज यानी गुरुवार से लोगों को ये सिलिंडर 813 रुपये में मिलेगा। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने राशन के खाली थैलों के साथ किया प्रदर्शन

वहीं लंबगांव (टिहरी) में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर और खाली राशन के थैलों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद देश में हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, जिसका खामियाजा गरीबों को भुगतना पड़ रहा है। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी और ब्लाक अध्यक्ष सब्बल सिंह राणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लंबगांव बाजार में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। बाजार में पीएनबी प्रांगण से बीएसएनएल एक्सचेंज तक रैली निकालते हुए कांग्रेसियों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिलिंडर और वाहनों के साथ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

श्रीनगर में ईंधन की बढ़ती कीमत और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने गैस सिलिंडर और वाहनों के साथ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने प्रदेश व केंद्र सरकार पर गरीबों के हितों पर चोट करने करने का आरोप लगाया।

यहां गोलापार्क में कांग्रेस नगर कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने घरेलू गैस सिलिंडर एवं स्कूटी खड़ी कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि गैस सिलिंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। डीजल-पेट्रोल की कीमत 100 रुपये पर पहुंच चुकी है।

डबल इंजन सरकार के राज में महंगाई बेलगाम हो गई है। प्रदर्शन में नगर कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र पुंडीर, उम्मेद सिंह मेहरा, भगत डागर, लाल सिंह नेगी, हाजी शफीक, बलवीर रावत, सुधांशु नौडिय़ाल, मोहन गायत्री, नासिर, रजनी, रेखा, जेपी पुरी, रतन सिंह चौहान, यतेंद्र मिश्रा, विनोद मैठाणी व अमित धनाई आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें