फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: मेन ऑक्शन तक नहीं पहुंचा उत्तराखंड का ये खिलाड़ी, अब आया आरसीबी का बुलावा

Thu, 25 Feb 2021 10:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आकाश मधवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड क्रिकेट टीम के आकाश मधवाल को आईपीएल के 14वें सत्र के लिए विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से बुलावा आया है। आकाश को नेट बॉलर के रूप में बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन


नीलामी के लिए उत्तराखंड के 20 क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया था

आकाश कुछ दिन पूर्व हुई आईपीएल की मेन ऑक्शन तक नहीं पहुंच सके थे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने उन्हें एनओसी देने पर सहमति जताई है। इस वर्ष 18 फरवरी को हुई आईपीएल की नीलामी के लिए उत्तराखंड के 20 क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया था।

इनमें से 17 शुरुआती नीलामी में ही बाहर हो गए। केवल तीन क्रिकेटर दीक्षांशु नेगी, जय बिष्टा और करणवीर कौशल ही मेन ऑक्शन तक पहुंच सके। हालांकि, तीनों ही क्रिकेटरों को लेकर किसी भी फ्रेंचाइजी ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, लेकिन अब आरसीबी ने मध्यम तेज गति के गेंदबाज आकाश मधवाल को नेट बॉलर के रूप में टीम से जुड़ने का ऑफर दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि : सीएयू सचिव महिम वर्मा

सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने कहा कि यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। आकाश को विराट कोहली समेत टीम के कई दिग्गज बल्लेबाजों के लिए गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा अनुभवी खिलाड़ियों और कोच से भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सीएयू आकाश को एनओसी देने के लिए तैयार है।

क्रिस मॉरिस पर जमकर हुई पैसों की बारिश
 
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस पर मिनी ऑक्शन में जमकर पैसों की बारिश हुई है। 33 वर्षीय ऑलराउंडर को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। मॉरिस अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का छह साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
 
मॉरिस ने आईपीएल में अब तक कुल 70 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 24 की औसत और 158 की स्ट्राइक रेट से 551 रन बनाए हैं। इसके अलावा मॉरिस ने गेंदबाजी में भी 24 की औसत से 80 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें