फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका

Mon, 05 Oct 2020 02:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मांगों को लेकर 14 दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे प्रधान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर आज सोमवार को राजधानी देहरादून में प्रधान संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। गांधी पार्क के पास विरोध प्रदर्शन के बाद संगठन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया। जहां हाथीबड़कला में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। 

विज्ञापन


कूच में सभी 13 जिलों के प्रधानों ने भाग लिया। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर इसके बाद भी मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। 

प्रधान संगठन के संरक्षक मनोहर आर्य ने कहा कि प्रधान 14 दिन से मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन आज तक सरकार का कोई भी प्रतिनिधि प्रधानों से मिलने नहीं पहुंचा है। प्रधानों की बात सुनने के बजाय सरकार आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


जिसके तहत सरकार ने ग्राम सभाओं के खुली बैठकों का एजेंडा जारी कर दिया है। प्रधान संगठन सरकार के किसी भी दबाव में नहीं आएगा। सरकार की उपेक्षा के खिलाफ सोमवार को प्रधान संगठन गांधी पार्क से रैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इसके बाद भी अगर मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें