फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी और मोर्चों की घोषणा आज से शुरू, चलेंगे जिला व मंडल बैठकों के दौर

Mon, 05 Oct 2020 01:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत - फोटो : Bansidhar Bhagat / Facebook Page
विज्ञापन

भाजपा संगठन और मोर्चों की कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार से सिलसिलेवार शुरू हो गई है। सोमवार को पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी और मोर्चों की कार्यकारिणी के प्रस्ताव पर मुहर लगी।

विज्ञापन


बीजापुर स्थित सेफ हाउस में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कमेटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय सहमहामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की मौजूदगी में करीब तीन घंटे चली बैठक के बाद, भगत ने लिए गए फैसलों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के गठन के बाद अब कार्यसमिति का विस्तार होगा। कोर कमेटी में इस पर सहमति हो गई है। दो तीन दिन में प्रदेश और मोर्चों की कार्यकारिणी की घोषणा हो जाएगी। हालांकि शाम को भगत ने कहा कि सोमवार से पार्टी कार्यकारिणी की सिलसिलेवार सूची जारी करेगी। 
विज्ञापन


भगत ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए समन्वय टीम बनाई गई हैं। टीम में पांच सदस्य हैं, जिनमें  जिलाध्यक्ष, महामंत्री और वरिष्ठ सदस्य के अलावा संबंधित क्षेत्र के विधायक या सांसद पदेन सदस्य होंगे।

16 अक्तूबर को समन्वय टीम की एक प्रशिक्षण कार्यशाला देहरादून में होगी। सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक कार्यशाला में चर्चा होगी कि समन्वय टीम किस प्रकार से काम करेंगी। भगत ने कहा कि इससे समन्वय टीमों को अपने क्षेत्र में अच्छी तरह से काम करने में आसानी होगी। दो तीन दिन में समन्वय टीम घोषित हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें