फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News : शहर में जरा संभलकर चलाएं वाहन, फोटो से ही कट जाएगा चालान

Sat, 30 Jan 2021 12:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

देहरादून शहर में अब जरा संभलकर वाहन चलाएं। कहीं ऐसा न हो कि एक नियम तोड़ना आपको भारी पड़ जाए। आपने नियम तोड़ा और आप कैमरे में कैद हो गए तो सीधे चालान काट दिया जाएगा। आरटीओ प्रवर्तन की ओर से शुक्रवार से शहर में निगरानी के लिए बाइक का संचालन शुरू किया गया। 

विज्ञापन


आरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी ने बताया कि अर्द्धकुंभ के दौरान खरीदी गई बाइक्स को शुक्रवार से प्रवर्तन के काम में लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन टीम का एक सदस्य और एक अन्य कर्मचारी ने शहर में बाइक से निगरानी शुरू कर दी है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वह जहां भी यातायात के नियम टूटते हुए मिलें, उसकी तुरंत तस्वीर ले लें।

इसमें रेड लाइट जंप करने से लेकर वाहनों में गलत नंबर प्लेट तक शामिल है। सीट बेल्ट बिना वाहन चलाना हो या बिना हेलमेट बाइक, सभी तस्वीरों में कैद होंगे। इस तस्वीर में तारीख, लोकेशन के साथ ही टाइम भी दर्ज होगा। इन सभी तस्वीरों के आधार पर सीधे चालान काट दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल एक बाइक से इसकी शुरुआत की जा रही है

आरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी ने बताया कि फिलहाल एक बाइक से इसकी शुरुआत की जा रही है। बेहतर नतीजे आने पर बाकी की दो बाइक भी इसी काम में लगा दी जाएंगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करें, अन्यथा चालान कटवाने के लिए तैयार रहें।

आरटीओ दफ्तर में डीएल बनवाना हुआ आसान

कोविड-19 की बंदिशें हटने के बाद अब आरटीओ दफ्तर में लाइसेंस बनवाना आसान हो गया है। एक ओर जहां रोजाना करीब 150 लर्निंग लाइसेंस बनने लगे हैं तो दूसरी ओर रोजाना करीब 150 लाइसेंस रिनिवल और डुप्लीकेट लाइसेंस बनाने का काम भी हो रहा है।

एआरटीओ प्रशासन द्वारिका प्रसाद के मुताबिक, अब टोकन का कोई सिस्टम नहीं है। जो भी पहले आ रहे हैं, उन्हें लाइसेंस बनवाने का मौका मिल रहा है। उनका मकसद है कि जितना जल्दी हो सके, बैकलॉग खत्म किया जाए। करीब आठ हजार लोग अभी भी लाइसेंस बनवाने के लिए कताबद्ध हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें