आरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी ने बताया कि फिलहाल एक बाइक से इसकी शुरुआत की जा रही है। बेहतर नतीजे आने पर बाकी की दो बाइक भी इसी काम में लगा दी जाएंगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करें, अन्यथा चालान कटवाने के लिए तैयार रहें।
आरटीओ दफ्तर में डीएल बनवाना हुआ आसान
कोविड-19 की बंदिशें हटने के बाद अब आरटीओ दफ्तर में लाइसेंस बनवाना आसान हो गया है। एक ओर जहां रोजाना करीब 150 लर्निंग लाइसेंस बनने लगे हैं तो दूसरी ओर रोजाना करीब 150 लाइसेंस रिनिवल और डुप्लीकेट लाइसेंस बनाने का काम भी हो रहा है।
एआरटीओ प्रशासन द्वारिका प्रसाद के मुताबिक, अब टोकन का कोई सिस्टम नहीं है। जो भी पहले आ रहे हैं, उन्हें लाइसेंस बनवाने का मौका मिल रहा है। उनका मकसद है कि जितना जल्दी हो सके, बैकलॉग खत्म किया जाए। करीब आठ हजार लोग अभी भी लाइसेंस बनवाने के लिए कताबद्ध हैं।