फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत से रोशन हो रही दिव्यांग बच्चों की दुनिया, एनआईईपीवीडी संस्थान के छात्रों ने तैयार किया कोरोना गीत

Wed, 17 Feb 2021 12:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) के बच्चे भले ही दिव्यांग हैं, लेकिन संगीत की धुन से वह अपनी दुनिया रोशन कर रहे हैं। लॉकडाउन के मुश्किल समय में इन बच्चों ने कोरोना गीत बना लोगों को जागरूक करने का काम किया। 

विज्ञापन


इतना ही दिव्यांग बच्चों ने संगीत शिक्षक राजकुमार सोनी के साथ मिलकर संस्थान का गीत भी तैयार किया है, जिसे रोज सुबह गाया जाता है। बुलंद हौसलों के साथ एनआईईपीवीडी के बच्चे संगीत में हाथ आजमा रहे हैं।

शिक्षक राजकुमार सोनी ने बताया कि बच्चों ने कोरोना को भगाएंगे, मिलकर हराएंगे, इस महामारी से जग को बचाएंगे... गीत तैयार किया है। सोनी के लिखे गीत में दिव्यांग बच्चों ने ढोल, तबला और गिटार बजा संगीत दिया है। इसके लिए स्कूल के प्रधानाचार्य अमित शर्मा की ओर से भी सहयोग किया गया है।
विज्ञापन


संगीत के साथ निकल गया लॉकडाउन का मुश्किल समय

शिक्षक राजकुमार सोनी ने बताया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में लगाए गए लॉकडाउन का मुश्किल समय संगीत के साथ आसानी से निकल गया। लंबे चले लॉकडाउन में गीत तैयार करने के लिए उन्होंने बच्चों के साथ कई ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें बच्चों के कई महत्वपूर्ण सुझाव मिले। जल्द ही इन सभी गीतों पर काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें