फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत, डॉक्टर का पंजीकरण निरस्त, छह लाख का जुर्माना

Thu, 02 Jul 2026 11:26 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

हरिद्वार जिले के बढ़ेडी निवासी उस्मान ने उत्तराखंड आयुर्विज्ञान परिषद को शिकायत भेज कर नवजात शिशु की मौत के लिए डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड आयुर्विज्ञान परिषद ने प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत के मामले में रुड़की के मेडविन हॉस्पिटल के डॉक्टर राकेश नाथ का तीन साल के लिए पंजीकरण निरस्त कर छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


हरिद्वार जिले के बढ़ेडी निवासी उस्मान ने उत्तराखंड आयुर्विज्ञान परिषद को शिकायत भेज कर नवजात शिशु की मौत के लिए डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। इस शिकायत की जांच परिषद की नैतिकता अनुशासन व पंजीकरण समिति ने की।

समिति के अध्यक्ष डॉ. अनुज सिंघल, सदस्य डॉ. महेश कुड़ियाल, डॉ. कृष्ण अवतार, डॉ. तरुण मित्तल ने इलाज से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर पाया कि आसमा की प्रसव के दौरान चिकित्सा में लापरवाही से नवजात शिशु की मौत हुई है।
विज्ञापन


Doon Hospital: ओपीडी बिल्डिंग में चोरों का उत्पात; ताले तोड़े, बेसिन फोड़े, टोटियां भी चुरा ले गए चोर
विज्ञापन


परिषद ने उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत मैडविन हॉस्पिटल के संचालन पर रोक की सिफारिश की है। इसके अलावा डॉ. राकेश नाथ का पंजीकरण तीन साल के लिए निरस्त किया गया। नवजात शिशु की मौत पर अस्पताल प्रबंधन व डॉक्टर पर छह लाख रुपये का जुर्माना लगाने के आदेश जारी किए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें