फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : प्रदेश में तय होगी ऑनलाइन पढ़ाई के लिए समय सीमा

Fri, 17 Jul 2020 08:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कोरोना और ऑनलाइन एजुकेशन - फोटो : social media
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाई के लिए समय सीमा तय किए जाने संबंधी मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से गाइडलाइन जारी किए जाने के बाद प्रदेश में इस संबंध में जल्द ही आदेश जारी होगा।

विज्ञापन


Coronavirun in Uttarakhand : देहरादून के आधे पलटन बाजार में आज रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन

लॉकडाउन के चलते मोबाइल और लैपटॉप पर हो रही ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर समय सीमा तय की गई है, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग को मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से जारी पत्र मिल चुका है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों को उत्तराखंड में भी लागू किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम से कई बार प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं किया जा सका।

विज्ञापन

पांच से छह घंटे ऑनलाइन पढ़ा रहे स्कूल

कुछ अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों की ओर से बच्चों को पांच से छह घंटे ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। इससे बच्चे अधिकतर समय मोबाइल और लैपटॉप से चिपके रहते हैं।

यह है निर्देश

- प्री प्राइमरी के लिए रोज 30 मिनट का सत्र होगा।

- एक से आठवीं क्लास तक के बच्चों के लिए 30 से 45 मिनट के दो सत्र।

 -नौवीं से बारहवीं तक के लिए 30 से 45 मिनट के चार सत्र ही हो सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें