फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : मुख्यमंत्री से मिले दामिनी के माता-पिता, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया मदद का आश्वासन

Wed, 25 Nov 2020 04:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
trivendra singh rawat - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में दामिनी (काल्पनिक नाम) के माता-पिता ने भेंट की। बता दें कि 09 फरवरी 2012 को दिल्ली में दामिनी के साथ तीन दरिंदों ने गैंगरेप किया और उसके बाद मर्डर किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की बेटी के साथ जो हुआ, वह बहुत दिल दहलाने वाला था। किसी भे बेटी का पिता या किसी बहन का भाई इस पीड़ा को बहुत अच्छी तरह समझ सकता है। मुख्यमंत्री ने दामिनी के माता-पिता को आश्वासन दिया कि कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए उनका पूरा सहयोग किया जायेगा।

राज्य सरकार और प्रदेश की जनता पीड़िता के परिवार के साथ है और हर प्रकार की मदद के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने उन लोगों का भी धन्यवाद किया° जिन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस आवाज को उठाया। उन्होंने अपील की कि जिस तरह से राज्य वासियों ने पहले भी दिल्ली में न्याय के लिए आवाज उठाने में पीड़ित परिवार का साथ दिया, अब भी इस आवाज को उठाने में पूरा सहयोग करेंगे। 
विज्ञापन


दामिनी के माता-पिता ने जानकारी दी कि 09 फरवरी 2012 को दिल्ली में उनकी बेटी के साथ तीन दरिंदों ने गैंगरेप किया और उसके बाद मर्डर किया। दिल्ली हाईकोर्ट ने तीनों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई थी, वर्तमान में यह मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है।

उन्होंने कहा कि इन अपराधियों को फांसी की सजा मिलनी जरूरी है, ताकि किसी और के साथ ऐसी दुःखद घटना न घटे। दामिनी के माता-पिता मूलरूप से पौड़ी जनपद के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें