फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: चकराता रोड पर हादसा, बरात में आतिशबाजी से बहुमंजिला इमारत में लगी आग, होटल जला

Mon, 21 Apr 2025 10:08 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Dehradun News: होटल में आग लगती देख सड़क पर वाहनों की कतार लग गई।  होटलकर्मी भी किसी तरह जान बचानक बाहर भागे।
विज्ञापन
नेक्सा के शोरूम के ऊपर होटल में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकराता रोड स्थित एक बहुमंजिला इमारत में भयंकर आग लग गई। आग से तीसरे तल पर मौजूद होटल का अधिकांश हिस्सा जल गया। जबकि, दूसरे तल पर एक लैब के बाहरी हिस्से में भी आग फैल गई। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के चार फायर टेंडरों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि दूसरे ही तल पर मौजूद बैंक तक आग नहीं पहुंची। आग लगने का कारण पास में चढ़ रही बरात में आतिशबाजी को बताया जा रहा है।

विज्ञापन


बल्लूपुर चौक के पास चकराता रोड पर एक चार मंजिला इमारत है। इसके भूतल पर सुजुकी नेक्सा (कार) शोरूम है। इसके ऊपर बैंक ऑफ महाराष्ट्र, दूसरे तल पर टाटा आईएमजी पैथोलॉजी लैब और बगल में ही बैंक ऑफ महाराष्ट्र है। जबकि, पहले तल पर इंदिरा आईवीएफ सेंटर भी स्थित है। रात करीब पौने दस बजे इस इमारत के सबसे ऊपर तीसरे तल पर मौजूद होटल ब्लेसिंग बैल्स की छत पर आग लगी। देखते ही देखते आग इतनी विकराल हुई कि होटल के अंदर तक फैल गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान आग ने दूसरे तल की लैब को भी चपेट में ले लिया। दमकल की और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। इससे आग को लैब के अंदर जाने से रोक दिया गया। मौके पर ओएनजीसी के दमकल विभाग की गाड़ियां भी पहुंच गई थीं। दोनों तरफ से पानी की बौछार से आग अन्य तलों तक नहीं पहुंच पाई। हालांकि होटल का ज्यादातर हिस्सा जल गया।

Dehradun: सीबीएसई सुप्रीटेंडेंट की परीक्षा में अभ्यर्थी की जगह बैठा जालसाज गिरफ्तार, 10 लाख में हुआ था सौदा

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आनन-फानन में निकाली गई शोरूम से कारें
आग बढ़ती देख मौके पर कार शोरूम के कर्मचारी पहुंच गए। उन्होंने आनन-फानन में शोरूम के अंदर खड़ी कारों को बाहर निकाल लिया। इससे पहले की कोई बड़ी घटना होती आग बुझा ली गई। उधर, बैंक में भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। केवल बाहर के शीशे ही चटके हैं। माना जा रहा है कि बैंक तक आग पहुंचती तो और भी बड़ा नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें