फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: वंदेभारत से स्मैक बेचने आ रहा यूपी का प्रेमी युगल गिरफ्तार, वादियों में घूमने की चाह ने बनाया तस्कर

Thu, 31 Jul 2025 04:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

Dehradun News: एनसीबी और जीआरपी की कार्रवाई में पकड़े गए दोनों आरोपी मुरादाबाद में कुत्ते व सुअर बेचने का काम करते हैं। दोनों पिछले छह वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और जीआरपी ने देहरादून रेलवे स्टेशन पर यूपी के प्रेमी युगल को 100 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों नशा बेचने के लिए वंदेभारत ट्रेन से आए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना जीआरपी पुलिस के मुताबिक आरोपी अमित सिंह निवासी हरथला भातु कॉलोनी मुरादाबाद और पम्मी बालियान निवासी मुरादाबाद लखनऊ से आने वाली वंदेभारत ट्रेन में मुरादाबाद से सवार हुए थे। पुलिस को सूत्रों के हवाले से उनके पास स्मैक होने की सूचना मिली थी। दून स्टेशन पुलिस पहले से चौकन्ना थी। ट्रेन के पहुंचने पर एनसीबी और जीआरपी ने दोनों को पकड़ लिया। उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

निदेशक एनसीबी देवानंद और जीआरपी की कप्तान तृप्ति भट्ट ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। उनके पास स्मैक कहां से आई थी और किसे सप्लाई की जानी थी इसकी जांच की जा रही है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


Dehradun: सोशल मीडिया पर पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी से नाराज लोगों का ISBT चौकी पर हंगामा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन

वादियों में घूमने की चाह ने बनाया तस्कर

एनसीबी और जीआरपी की कार्रवाई में पकड़े गए दोनों आरोपी मुरादाबाद में कुत्ते व सुअर बेचने का काम करते हैं। दोनों पिछले छह वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। उत्तराखंड की वादियों में घूमने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। इसलिए उन्होंने नशा तस्करी का रास्ता चुन लिया। दोनों ने योजना बनाई कि नशा तस्करी के लिए देहरादून सबसे मुफीद जगह है। इसके बाद दोनों स्मैक लेकर देहरादून के लिए निकल गए और पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें