गांव की नवर्निवाचित ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी ने कहा की मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे तमाम विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगी। उनकी प्राथमिकता रहेगी कि वे अपने गांव की महिलाओं को जागरूक करेंगी जिससे वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। प्रियंका नेगी के पिता पूर्व प्रधान राजे सिंह नेगी ने बताया कि गांव के विकास के लिए वे अपने बेटी का हरसंभव संभव साथ देंगे।