फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: किराए पर रह रहे हिमाचल प्रदेश के युवक की मौत, कमरे में मिला शव, पास में रखीं थीं शराब की बोतलें

Thu, 30 Dec 2021 12:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अविनाश कपूर (29) पुत्र त्रिलोक चंद निवासी ग्राम जागर पालमपुर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश बेसुध अवस्था में कमरे में लेटे हुए थे। उनको उठाया भी गया लेकिन वह नहीं उठे। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
 
विज्ञापन
दून अस्पताल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में किराए पर रह रहे हिमालच प्रदेश के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका शव उसके कमरे से मिला है। पास में शराब की बोतलें भी रखीं हुईं थीं।

विज्ञापन

 

चारपाई के ऊपर उल्टा लेटा था अविनाश
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जरीना पत्नी यूसुफ निवासी 42 विवेक विहार जाखन द्वारा सूचना दी गई कि उनके किराएदार अविनाश कपूर (29) पुत्र त्रिलोक चंद निवासी ग्राम जागर पालमपुर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश बेसुध अवस्था में कमरे में लेटे हुए थे। उनको उठाया भी गया लेकिन वह नहीं उठे।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा तो कमरे का दरवाजा खुला था। कमरे में शराब की बोतलें रखीं थीं। वहीं अविनाश चारपाई के ऊपर उल्टा लेटा था। इसके बाद पुलिस ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। 108 मौके पर पहुंची जिसमें ईएमटी प्रीति डोबरियाल द्वारा बताया गया कि उक्त युवक की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


पुलिस द्वारा युवक के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि मृतक जूडियो कॉम्पलेक्स जाखन में मैनेजर का कार्य करता है जो पिछले दो दिनों से काम के लिए नहीं आ रहा था और शराब पीने का आदी था। मृतक के शव को दून अस्पताल भिजवाया गया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक के शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें