साढ़े छह घंटे में दून पहुंचे यात्री
ट्रेन खराब होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुस्साए यात्रियों ने जंगल में हंगामा काट दिया। इतना ही नहीं यात्रियों ने ट्रेन की चेन भी खींच दी। वहीं दून स्टेशन पर पहुंचने के बाद भी कई यात्रियों ने हंगामा किया। यात्री विक्रम सैनी ने बताया, रायवाला से दून पहुंचने में एक घंटे का समय लगता है, लेकिन ट्रेन खराब होने से साढ़े छह घंटे बाद दून पहुंचे।
कुछ दिन पहले की थी ट्रैक पर झाड़ियां आने की शिकायत
बताया जा रहा है कि जिस जगह पर हादसा हुआ वहां ट्रैक के आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां हैं। जिसके कारण लोको पायलट को भैंसों का झुंड नहीं दिया और यह हादसा हो गया। ट्रेन के एक कर्मचारी ने बताया कि राजाजी नेशनल पार्क की रेंज से होकर गुजरने वाले ट्रैक पर कई जगह लंबी-लंबी झाड़ियां उग आईं हैं। इस संबंध में 15 दिन पहले ही शिकायत की गई थी, झाड़ियां काटने की अनुमति नहीं मिली।
दिल्ली से दून आ रही जनशताब्दी ट्रैक पर भैंसों से टकरा गई थी। इसके चलते कुछ ट्रेनों का संचालन ठप रहा। हालांकि देर रात को ही ट्रैक साफ करवाकर और दूसरा इंजन मंगवाकर यात्रियों को दून रवाना किया गया।
- जीएस पचाई, स्टेशन अधीक्षक, रायवाला स्टेशन