फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट को बेच डाली सरकारी जमीन, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई रजिस्ट्री

Sun, 19 Nov 2023 11:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पीड़ित की पत्नी अनिता रावत ने बीते 18 मई को मामले को लेकर रायपुर थाने में शिकायत की थी। उस वक्त पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज बनाकर बेची जमीन - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालसाजों ने बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट को सरकारी जमीन बेच डाली। उन्हें जब फर्जीवाड़े का पता चला तो उन्होंने जालसाजों की शिकायत की। लंबे समय तक जालसाज ये कहकर परेशान करते रहे कि वह उन्हें दूसरा प्लॉट दे देंगे। बदले में एक बार चेक भी दिए तो वे भी बाउंस हो गए। अब जब इंतहा हुई तो पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि थाने में शिकायत डिप्टी कमांडेंट भूपेंद्र सिंह रावत ने की है। वह हाल में गुजरात के भारत-पाक बार्डर पर तैनात हैं। उन्होंने अपनी पत्नी के नाम आशु शर्मा पत्नी नीरज शर्मा निवासी कासा टेरजा अपार्टमेंट कैनाल रोड हाल निवासी गोपाल विहार, डांडा से डांडा लखौंड में 2020 में एक प्लॉट खरीदा था।

उस वक्त कोविड काल चल रहा था। जमीन की रजिस्ट्री के बाद दाखिल खारिज भी आरोपियों ने करा दिया। कब्जे के लिए जब रावत ने वहां तारबाड़ करानी शुरू की तो प्रशासन ने इस पर अपना हक जताते हुए तारबाड़ हटा दी। उस वक्त रावत को पता चला कि यह सरकारी जमीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद वह भारत-बंग्लादेश सीमा पर तैनात हो गए। उन्होंने जमीन की डील में शामिल आशु शर्मा, नीरज शर्मा और अंजलि शर्मा निवासी काशीपुर, ऊधमसिंहनगर से बात की। उन्होंने झांसा दिया कि वह दूसरी जगह जमीन दिला देंगे या रकम वापस कर देंगे। पीड़ित को आरोपियों ने रजिस्ट्री की रकम के चेक दिए। आरोप है कि यह चेक बैंक में बाउंस हो गए।

पीड़ित की पत्नी अनिता रावत ने बीते 18 मई को मामले को लेकर रायपुर थाने में शिकायत की थी। उस वक्त पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर रायपुर थाना पुलिस ने आरोपी आशु शर्मा, नीरज शर्मा और अंजलि शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें