फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: पुलिस ने अपार्टमेंट में मारा छापा; अंदर का नजारा देख टीम रह गई हैरान, 18 लोग किए गिरफ्तार

Wed, 06 May 2026 09:53 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Dehradun Crime: पुलिस ने फ्लैट में दबिश दी जहां कई लोग ताश और डाइस के जरिये जुआ खेलते मिले। छापे के दौरान पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
जुए के अड्डे का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी अपार्टमेंट में चल रहे जुए के हाईप्रोफाइल अड्डे का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मंगलवार देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के महावीर अपार्टमेंट में छापा मारकर जुआ खेलते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से तीन लाख से अधिक की नकदी, ताश की गड्डियां और डाइस बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर राकेश उर्फ तिनका भी है जिसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है।

विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली थी कि सहारनपुर चौक स्थित महावीर अपार्टमेंट के एक फ्लैट में बड़े स्तर पर जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने पांच और छह मई की दरम्यानी रात फ्लैट में दबिश दी जहां कई लोग ताश और डाइस के जरिये जुआ खेलते मिले। छापे के दौरान पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 3,10,600 रुपये नकद, चार गड्डी ताश और 20 डाइस बरामद हुए।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि फ्लैट रोशन लाल बंसल का है जो अपने फ्लैट में लोगों को जुआ खिलवाता था और खुद भी खेल में शामिल रहता था।
विज्ञापन


Dehradun: डोईवाला में छुट्टी के बाद लापता हुए चार बच्चे, स्कूल बस से जाना था घर, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Trending Videos
विज्ञापन

ये आरोपी गिरफ्तार

1. राकेश उर्फ तिनका निवासी ऋषिनगर रायपुर देहरादून।
2. रोशन लाल बंसल निवासी झंडा बाजार देहरादून।
3. सुजल निवासी झंडा बाजार देहरादून।
4. निक्कू कुमार निवासी तिलक रोड देहरादून।
5. सन्नी पासवान निवासी ब्राह्मणवाला देहरादून।
6. प्रीतम निवासी ब्राह्मणवाला देहरादून।
7. सुनील निवासी नालापानी देहरादून।
8. इंतजार निवासी चंदन नगर देहरादून।
9. सौरभ जायसवाल निवासी लक्खीबाग देहरादून।
10. विकास कुमार निवासी झंडाबाजार देहरादून।
11. अरुण कुमार निवासी ऋषिनगर देहरादून।
12. मुकेश निवासी कावली रोड देहरादून।
13. वाजिद खान निवासी निरंजनपुर देहरादून।
14. सूरज पासवान निवासी ब्रह्मपुरी देहरादून।
15. सुबोध पासवान निवासी लक्खीबाग देहरादून।
16. दिलबर निवासी करणपुर देहरादून।
17. हरीश निवासी ऋषिनगर सहस्रधारा रोड देहरादून।
18. कादिर निवासी करगी देहरादून।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें