फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट, हवाई फायरिंग कर तमंचा लहराते हुए फरार हुए युवक

Thu, 16 May 2024 11:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पुरानी रंजिश के चलते युवकों के दो गुट आपस में भीड़ गए। युवकों में मारपीट के बाद फायरिंग हवाई हुई। इससे वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
हवाई फायरिंग कर फरार हुए युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवकों के दो गुटों में चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते बृहस्पतिवार शाम दोनों गुट आपस में भीड़ गए। युवकों के बीच मारपीट और हवाई फायरिंग भी हुई। इसी बीच स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। जबकि बाकी युवक डंडा और तमंचा लहराते हुए बाइक से भाग निकले। पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


मामला राजपुर थाना क्षेत्र के किरसाली चौक का है। बृहस्पतिवार शाम पुरानी रंजिश के चलते युवकों के दो गुट आपस में भीड़ गए। युवकों में मारपीट के बाद फायरिंग हवाई हुई। इससे वहां हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। वहीं युवक बाइक पर तमंचा और डंडा लहराते हुए भाग निकले। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने मौके से छह बाइक कब्जे में ली हैं। राजपुर एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि कुछ दिन पहले भी सहस्त्रधारा रोड स्थित एक कॉलेज में युवकों के दो गुट आपस में भिड़े थे। उसी रंजिश में ये घटना हुई है। बिजनौर निवासी एक युवक से पूछताछ की जा रही है।

Kedarnath: सोनप्रयाग में लाइन में खड़े होने को लेकर विवाद, पुलिस और यात्रियों के बीच हुई नोकझोंक, हाथापाई
विज्ञापन
विज्ञापन


तमंचा लहराते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
किरसाली चौक पर झगड़े के बाद तीन युवक बाइक पर तमंचा और डंडा लहराते हुए भाग निकले। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं तमंचा लहराते युवकों को देखकर आसपास भी दहशत का माहौल रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें