फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: हर्रावाला रेलवे स्टेशन की बदेलगी सूरत, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, पढ़ें और क्या होगा यहां खास

Sun, 06 Aug 2023 10:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

योजना के तहत स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज, एयरकंडीशंड वेटिंग एरिया, शौचालय, आवश्यकतानुसार लिफ्ट, एस्केलेटर, वाटर कूलर, कूड़ेदान, मुफ्त वाई-फाई, स्थानीय उत्पादों के लिए स्टॉल समेत यात्रियों की सुविधाओं में सुधार के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन
हर्रावाला रेलवे स्टेशन के कार्यक्रम में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की है। इसके तहत देहरादून के हर्रावाला स्टेशन का भी कायाकल्प होगा। 30.7 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले इस स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से हर्रावाला समेत देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी।

विज्ञापन


Badrinath Highway: भूस्खलन से पांच जगहों पर बंद रहा हाईवे, कई घंटे फंसे रहे तीर्थयात्री, बिगड़ा शेड्यूल

योजना के तहत स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज, एयरकंडीशंड वेटिंग एरिया, शौचालय, आवश्यकतानुसार लिफ्ट, एस्केलेटर, वाटर कूलर, कूड़ेदान, मुफ्त वाई-फाई, स्थानीय उत्पादों के लिए स्टॉल समेत यात्रियों की सुविधाओं में सुधार के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। साथ ही स्टेशन की बिल्डिंग के डिजाइन में स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला की झलक नजर आएगी। इमारत में सुधार, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल समाधान समेत ट्रैक का विस्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेल के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहे कदम : सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, बीते नौ साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे का तेजी से विकास हुआ है। हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहे हैं। रेलवे को नए भारत की आकांक्षाओं और आत्मनिर्भर भारत की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया जा रहा है। आज जहां एक ओर ब्रॉड गेज रेल लाइनों से मानव रहित क्रॉसिंग को खत्म करके भारतीय रेलवे को सुरक्षित बनाया गया है तो वहीं ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ चुकी है। उत्तराखंड में पहाड़ तक ट्रेन पहुंचाने का सपना सच होने जा रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन का कार्य तेजी से हो रहा है।

ये रहे मौजूद

राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक बृजभूषण गैरोला, खजानदास, सविता कपूर, जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, डीआरएम राजकुमार सिंह, वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक शमशेर सिंह पुंडीर आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें