फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बदले सीओ के कार्यक्षेत्र, जिम्मेदारियां बढ़ाई

Tue, 16 Jun 2020 03:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डीआईजी अरुण मोहन जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस उप महानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी ने जिले में तीन सीओ के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए अन्य को नई जिम्मेदारी दी है। भूपेंद्र सिंह धोनी अब ऋषिकेश, धीरेंद्र सिंह रावत विकासनगर और उमेश पाल सिंह सीओ यातायात का काम देखेंगे। सीओ सिटी शेखर चंद्र सुयाल कोतवाली नगर और थाना बसंत विहार के साथ पुलिस लाइन, भवन, ऑपरेशन स्माइल, गोपनीय शाखा,  एलआईयू और डॉग स्कवायड शाखाओं का भी पर्यवेक्षण करेंगे। विकासनगर सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी अब सीओ ऋषिकेश बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


ऋषिकेश और रायवाला थाने उनके सर्किल में रहेंगे। सीओ धोनी के स्थान पर धीरेंद्र सिंह रावत को विकासनगर सीओ बनाकर भेजा गया है। उनका सर्किल सबसे बड़ा है। इसमें छह थाने विकासनगर, सहसपुर, थाना सेलाकुई, थाना कालसी, थाना चकराता, थाना त्यूनी को शामिल किया गया है। सीओ डीसी ढौडियाल को थाना डोईवाला और थाना रानीपोखरी के अलावा एसओजी, सीआईयू, एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स, होमीसाइड सेल, अज्ञात शव शिनाख्त सेल का पर्यवेक्षण करेंगे।

जिले में आए सीओ उमेश पाल सिंह को सीओ यातायात बनाया गया है। सीओ डालनवाला विवेक कुमार अब थाना डालनवाला, थाना राजपुर के अलावा आंकिक शाखा और पुलिस कार्यालय का पर्यवेक्षण करेंगे। सीओ मसूरी नरेंद्र पंत थाना मसूरी, कैंट, थाना प्रेमनगर के साथ प्रधान लिपिक शाखा, साइबर सैल, सम्मन, हाईकोर्ट सैल, शिकायत जांच प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, पीसीसी, आरटीआई और एसआईएस शाखा का काम भी देखेंगे।
विज्ञापन


सीओ नेहरू कॉलोनी पल्लवी त्यागी थाना रायपुर और नेहरू कॉलोनी के साथ छात्र कैडेट योजना,  डीसीआरबी, सीसीआर, डीसीआर, महिला हेल्पलाइन, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090,  स्पेशल जुवेनाइल, पुलिस यूनिट, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, सीनियर सिटीजन सैल और खनन से जुड़े काम भी देखेंगी। सीओ सदर अनुज कुमार पटेलनगर क्लेमेंटटाउन थाने के पर्यवेक्षण के साथ सीएम हेल्पलाइन, सीसीटीएनएस और श्रमिक प्रकोष्ठ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें