फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन आज, देहरादून में बनाई मानव श्रृंखला

Thu, 25 Jun 2020 08:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल की कीमतों के लगातार बढ़ने के विरोध में आज कांग्रेस सड़कों पर उतरी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के मुताबिक कांग्रेस का यह राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन है। इसके तहत प्रदेश में कांग्रेस प्रत्येक जिले में प्रदर्शन कर विरोध जताएगी। देहरादून में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया जा रहा है।

विज्ञापन





दूसरी ओर, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ आगरा में नोटिस जारी होने का भी कांग्रेस ने विरोध जताया है। कांग्रेस भवन में हुई बैठक में प्रीतम सिंह ने कहा कि अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह से डरकर चुप नहीं बैठेगी। सरकार की गलत नीतियों का विरोध लोकतांत्रिक तरीके से जताया जाएगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, आर्येंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री पीके अग्रवाल, राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, पूर्व मंत्री अजय सिंह, सुभाष चाौधरी, राजीव महर्षि, गरिमा दसौनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


अब कांग्रेस न्याय पंचायत स्तर तक चलाएगी आंदोलन
केंद्र की सरकार की बेशर्मी का आलम ये है कि कोरोना काल के पिछले तीन महीनों में पेट्रोल के दाम 21.50 रुपये और डीजल के दाम 26.46 रुपये बढ़ा दिए गए। कांग्रेस अब मोदी सरकार की इस लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी और महंगाई के खिलाफ जिला ब्लॉक व न्याय पंचायत स्तर तक आंदोलन चलाया जाएगा। 
-प्रीतम सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

डीएम के जरिए राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में यह कहा
1. मई, 2014 में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 9.20 रुपये और डीजल पर 3.46 रुपये प्रति लीटर था। पिछले छह साल मेें पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 23.78 रुपये और डीजल पर 28.37 रुपये प्रति लीटर बढ़ा। 
2. केवल पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में बार-बार वृद्धि कर 18,00,000 करोड़ रुपये जमा किए। 
3. पिछले कुछ महीनों में कच्चे तेल के भाव कम हुए हैं। 24 जून, 2020 को कच्चे तेल का अंतर्राष्ट्रीय भाव 43.41 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल था, जो रुपये भाव के अनुसार 3288.71 रुपये प्रति बैरल बनता है। एक बैरल में 159 लीटर होते हैं। इसलिए 24 जून, 2020 को कच्चे तेल का प्रति लीटर भाव 20.68 रुपये बनता है। इसके विपरीत, पेट्रोल-डीजल के मूल्य 80 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें