फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: महिला से अभद्रता पर कांग्रेस नेता आजाद अली गिरफ्तार, पार्टी से निष्कासित

Mon, 22 Mar 2021 10:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

देहरादून में महिला से फोन पर अभद्रता करने के आरोप में कांग्रेस नेता आजाद अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। 

विज्ञापन


कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि आजाद अली पर आरोप है कि उसने एक महिला से फोन और व्हाट्एसप पर अभद्र बातें कही हैं। महिला एक कंपनी में मैनेजर हैं। कारोबार के सिलसिले में कंपनी की एक युवती आजाद अली से मिली थी।

इसके बाद उन्होंने उससे नंबर लेकर मैनेजर का नंबर लिया और अभद्र बातें कही। शिकायत के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। शाम के वक्त आजाद अली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां कोर्ट के आदेश पर उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन


आजाद अली पार्टी से निष्कासित
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं विशेष आमंत्रित सदस्य आजाद अली को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री (संगठन) विजय सारस्वत ने बताया कि आजाद अली पर लगे यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप और पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने स्वत: संज्ञान लेते हुए यह फैसला किया है। 

कॉलेज के बाहर मारपीट, छात्र का सिर फोड़ा
रुड़की कॉलेज के बाहर बीए के छात्र को आधा दर्जन युवकों ने घेर लिया और बेरहमी से मारपीट कर दी। इस बीच उसके सिर पर डंडे से हमला कर लहूलुहान कर दिया। बीचबचाव कराने आए लोगों से भी युवकों ने अभद्रता कर दी। पीड़ित छात्र की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुभाष नगर निवासी सौरभ बीएसएम कॉलेज में बीए के छात्र हैं। सोमवार सुबह वह कॉलेज आए थे। कॉलेज के बाहर ही आधा दर्जन युवकों ने घेरकर सौरभ के साथ गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर युवकों ने बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव कराने आए कुछ लोगों से युवकों ने धक्कामुक्की करते हुए अभद्रता कर दी। इस बीच किसी ने छात्र के सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

छात्र को लहूलुहान देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने अस्पताल में उपचार करवाया। साथ ही कोतवाली पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें