13 हजार एकड़ सरकारी भूमि कराई मुक्त
मख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में लगभग 13 हजार एकड़ अतिक्रमित सरकारी भूमि को मुक्त कराया है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से भी कांग्रेस परेशान है। वहीं, बनभूलपुरा में अतिक्रमण के मुद्दे पर कांग्रेस की चुप्पी उसके दोहरे चरित्र को उजागर करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि की जमीन और प्रदेश के मूल स्वरूप की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा देवभूमि की जमीन कोई हरी घास नहीं है कि कोई भी आए, चरकर चला जाए। उत्तराखण्ड की एक-एक इंच जमीन और देवभूमि के मूल स्वरूप की रक्षा के लिए हमारी सरकार पूरी दृढ़ता के साथ काम करती रहेगी।