फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Crime: क्लेमेंटटाउन कैंट के दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े, CBI ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

Wed, 28 Feb 2024 10:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सीबीआई के कुछ अधिकारी क्लेमेंटटाउन कैंट कार्यालय में पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार सीबीआई को मंगलवार को एक व्यक्ति ने शिकायत की थी।
विज्ञापन
गिरफ्तारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने क्लेमेंटटाउन कैंट के दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को रिश्वत के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों कर्मचारी एक व्यक्ति से विभाग का कोई काम कराने के लिए रिश्वत मांग रहे थे। इस मामले में सीबीआई की कैंट कार्यालय में कार्रवाई देर रात तक चली। सीबीआई अधिकारिक रूप से बृहस्पतिवार को इस कार्रवाई का खुलासा करेगी।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर सीबीआई के कुछ अधिकारी क्लेमेंटटाउन कैंट कार्यालय में पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार सीबीआई को मंगलवार को एक व्यक्ति ने शिकायत की थी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति से कैंट के दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी किसी काम के लिए चार हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे।

कुंभ के दौरान कोविड जांच फर्जीवाड़ा: दून की लैब संचालक और हरिद्वार में नामी डॉक्टर समेत चार पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने बुधवार को एक ट्रैप टीम का गठन कर कैंट कार्यालय पहुंच गई। यहां शाम के वक्त दोनों कर्मचारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। देर रात तक कार्रवाई चल रही थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें