फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : बस से बाहर फेंका जलता सिलेंडर, धमाके साथ सिलेंडर के उड़ गए परखच्चे, महिला की मौत

Wed, 28 Oct 2020 12:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

बस में खाने बनाते समय छोटे सिलेंडर में आग लगी तो ड्राइवर और क्लीनर ने उसे बाहर फेंका दिया, जिससे उसमें धमाका हो गया। धमाके साथ सिलेंडर के परखच्चे उड़ गए और उसका एक टुकड़ा कुछ दूर खड़ी में महिला के सिर में घुस गया। घटना में महिला की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया और आसपास खड़ी कुछ बसों पर पथराव कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस के अनुसार घटना के बाद ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


घटना रायपुर थाना क्षेत्र क्षेत्र के चूना भट्टा की है। यहां पर एक प्राइवेट सर्विस की बस के ड्राइवर व क्लीनर बस के अंदर ही खाना बना रहे थे। इसी बीच सिलेंडर में आग लग गई। इससे उनके हाथपैर फूल गए और उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे जलते हुए सिलेंडर को उठाकर बस से बाहर फेंक दिया। सिलेंडर जैसे ही जमीन पर गिरा तो उसमें जोर का धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास खड़ी कई बसों के शीशे आदि भी टूट गए। साथ ही सिलेंडर का एक टुकड़ा घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर खड़ी एक महिला के सिर में घुस गया। 

महिला को घायल अवस्था में कोरोनेशन अस्पताल पहुचांया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि महिला की पहचान गीता पांडे पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र पांडेय के रूप में हुई है। एसओ ने बताया बस में खाना बनाने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। दोनों मौके से फरार हो गए हैं। उधर, महिला के परिजन देर रात महिला का शव घर ले आए। पुलिस के अनुसार परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार किया है। एसओ रायपुर ने बताया कि बुधवार को शव का पंचनामा कराया जाएगा।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर किया लोगों ने हंगामा

जिस जगह पर यह घटना हुई वह प्राइवेट बसों का स्टैंड है। धमाका होते ही वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने वहां जमकर हंगामा किया और वहां खड़ी बसों पर पथराव भी किया। एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। बस में खाना बना रहे ड्राइवर और क्लीनर की तलाश में टीमों को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें