चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि उसकी हालत गंभीर है। चिकित्सकों ने उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मुआवजे की प्रकिया शुरू करने के लिए मेडिकल या पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जरूरत होती है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। सर्पदंश से हुई मौत पर तीन लाख रुपये के मुआवजे का प्रावधान है।