कई दवाओं का नशे के लिए भी होता है इस्तेमाल
कार्रवाई के दौरान मिलीं ट्रामाडोल और ब्यूप्रेनॉरफिन टैबलेट का प्रयोग तेज दर्द में होता है। यह ऑपरेशन, कैंसर, हड्डी या गंभीर पेट दर्द में दी जाती है। वहीं, कोडीन फॉस्फेट का प्रयोग सूखी और लगातार होने वाली खांसी में होता है।
ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने बताया कि बरामद दवाएं साइको ट्रैपिक (मन प्रभावी) हैं। इनका अधिक सेवन व्यक्ति को नशे की हालत में ले जाता है। नशे के विकल्प के रूप ऐसी दवाओं का चलन बढ़ रहा है।