फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : जिसे चाकू मारा वह निकला कोरोना पॉजिटिव, आरोपी की जांच के लिए सैंपल लिया

Thu, 04 Jun 2020 10:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर जानलेवा हमले में जेल में बंद आरोपी का कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया है। घायल के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ये फैसला लिया गया। कोरोना रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।पटेलनगर कोतवाली में एक सप्ताह पहले हुए झगड़े में एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था।

विज्ञापन



उपचार के दौरान घायल का दून हॉस्पिटल में कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया था। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोर्ट ने जेल में बंद आरोपी का भी कोरोना टेस्ट कराने का भी आदेश दिया था। जिस पर आरोपी को जेल से अभिरक्षा में दून हॉस्पिटल लाया गया।


जेल अधीक्षक महेंद्र सिंह ग्वाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी को दून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें