फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News : 400 सीसीटीवी कैमरे करेंगे देहरादून शहर की सड़कों की निगरानी

Fri, 22 Jan 2021 12:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO
विज्ञापन
देहरादून शहर की सड़कों की 400 सीसीटीवी कैमरे निगरानी करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक की ओर से ली गई सड़क सुरक्षा सप्ताह बैठक में जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


हरिद्वार और देहरादून की जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

मंत्री निशंक ने वर्चुअल माध्यम से हरिद्वार और देहरादून की जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी सदस्यों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।

जिस अस्पताल में सड़क सुरक्षा के उपाय का बैनर भी लगाया जाए

उन्होंने कहा कि जिस अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का बैनर लगा है, वहां सड़क सुरक्षा के उपाय का बैनर भी लगाया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग को बच्चों के लिए सड़क सुरक्षा अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने को भी कहा

स्कूलों में सड़क सुरक्षा अभियान की प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने को भी कहा। उन्होंने देहरादून के डीएम से सड़क दुर्घटनाओं के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि शहर में 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

बल्लीवाला  फ्लाईओवर पर हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता

मंत्री निशंक ने बल्लीवाला फ्लाईओवर पर हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए लोक निर्माण विभाग से पूछा कि फ्लाईओवर का डिजाइन क्यों बदला गया। उन्होंने अगली बैठक में एनएचएआई के चीफ इंजीनियर को तलब किया है। रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने जोगीवाला से लाडपुर जाने वाले मार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताई।

जोगीवाला चौक पर लगने वाला जाम चिंता का विषय

उन्होंने कहा कि मोहकमपुर फ्लाईओवर से उतरते ही जोगीवाला चौक पर लगने वाला जाम चिंता का विषय है। बैठक में आईएसबीटी से रिस्पना हरिद्वार बाईपास पर होने वाली दुर्घटनाओं का मुद्दा महेश पांडेय ने उठाया तो मंत्री निशंक ने डीएम को बाईपास का निर्माण जल्द कराने के निर्देश दिए। बैठक में एसएसपी योगेंद्र रावत, एआरटीओ मीनाक्षी सहित परिवहन विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें