फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: 100 वर्ष से अधिक आयु वाले 109 मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन, डीएम ने दिए निर्देश

Tue, 24 Nov 2026 12:13 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

डीएम ने सभी रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) को विधानसभा क्षेत्रवार लक्ष्य निर्धारित कर सत्यापन कराने को कहा। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को प्रत्येक मतदाता का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
देहरादून जिलाधिकारी आशीष चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने, नाम और पिता के नाम में त्रुटियां सुधारने के साथ ही 109 शतायु मतदाताओं का दोबारा सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) को विधानसभा क्षेत्रवार लक्ष्य निर्धारित कर सत्यापन कराने को कहा। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को प्रत्येक मतदाता का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। नाम और अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फार्म-8 प्राप्त कर कार्रवाई करने को कहा गया। इसके अलावा जिले के 50 ट्रांसजेंडर मतदाताओं का भी पुनः सत्यापन कराया जाएगा।

UK Top News: सात मृतकों की हुई अंत्येष्टि, गुलदार ने महिला को मार डाला, कल होगा सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 12 नवंबर 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी है। इस पर 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। प्रारूप मतदाता सूची में जिले के कुल 12,28,746 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 6,32,396 पुरुष, 5,96,300 महिलाएं और 50 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। तीन अक्टूबर 2026 से पहले जिले में कुल 11,94,797 मतदाता पंजीकृत थे। नए मतदाताओं के पंजीकरण के बाद संख्या में 33,949 की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें