पत्रकारों से भी उलझे काऊनिर्वाचन अधिकारी के सामने अपनी बात रख रहे भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ पत्रकारों से भी उलझ गए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सभी कार्यालय से बाहर जाएं। हालांकि इसी दौरान कांग्रेस नेता विधायक काऊ पर अधिकारियों के ऊपर अनैतिक दबाव बनाने का आरोप लगा रहे थे। इसकी कवरेज कर रहे पत्रकारों को पहले कमरे में जाने से रोकने का प्रयास किया इसके बाद कमरे से बाहर भगाने का। बाद में इस संबंध में अपना बचाव करते हुए कहा कि वह कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रहे थे, इसलिए वह खुद की फोटो नहीं लेने देना चाहते थे।
कांग्रेसियों ने किया विधायक को घेरने का प्रयास
जैसे ही विधायक निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से बाहर निकले और गाड़ी की तरफ बढ़े तो कांग्रेसी उनकी तरफ भागने लगे। इसके बाद मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह कांग्रेसियों को रोका और विधायक को वहां से निकाला।