फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: हाउस टैक्स जमा करने को आज खुला रहेगा नगर निगम, यहां भी कर सकते हैं जमा 

Sun, 23 Feb 2020 11:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम होने को लेकर नगर आयुक्त ने दिए आदेश 
  • निगम के साथ ही जोनल कार्यालयों में भी जमा होगा हाउस टैक्स 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपने अपना हाउस टैक्स जमा नहीं किया है तो रविवार को भी नगर निगम खुला रहेगा। राजपुर और चकशाहनगर के जोनल कार्यालय में भी हाउस टैक्स जमा होगा। लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली होने को लेकर नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने शनिवार को ये आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में 75 करोड़ रुपये हाउस टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा है। अब तक करीब 39 करोड़ रुपये ही हाउस टैक्स जमा हो पाया है। ऐसे में निगम के पास अब करीब 36 दिन ही बचे हैं। ऐसे में 36 करोड़ रुपये हाउस टैक्स जमा करने की चुनौती है। हालांकि पिछले वर्ष निगम प्रशासन ने 25 करोड़ रुपये हाउस टैक्स वसूला था।

ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि अगर हम 50 करोड़ का लक्ष्य पार करते हैं तो भी कोई गलत नहीं है। फिलहाल हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक हाउस टैक्स वसूलना है, ताकि हम लक्ष्य तक पहुंच सकें। नगर आयुक्त ने कर अनुभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर हाउस टैक्स वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान भवन कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली, पूनम रावत आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मलिन बस्ती का भी जमा होगा टैक्स 
नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि रविवार को मलिन बस्ती के लोग भी अपना हाउस टैक्स जमा करा सकेंगे। अगर वह नगर निगम मुख्यालय नहीं आ पाते हैं तो वह अपना हाउस टैक्स राजपुर और चकशाह नगर जोनल कार्यालय में जमा करा सकते हैं। 

अतिरिक्त काउंटर लगाए जाएंगे 
नगर आयुक्त ने रविवार को हाउस टैक्स जमा करने वालों के लिए भवन कर अधीक्षक को भीड़ के हिसाब से अतिरिक्त काउंटर खोलने के आदेश दिए है। इसके अलावा बुजुर्गों के लिए अलग काउंटर बनाने की बात कही है।  

छुट्टी न मिलने के चलते तमाम लोग अपना हाउस टैक्स जमा नहीं करा पाते हैं। इसके चलते रविवार को निगम कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग निगम आकर अपना हाउस टैक्स जमा करा सकें। वहीं, इससे हाउस टैक्स का लक्ष्य पूरा करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

-विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें