नगर निगम के पुराने वार्डों के भवन स्वामियों को टैक्स में छूट के ऑफर की जानकारी अब एसएमएस से मिल जाएगी। इससे लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से नगर निगम में हाउस टैक्स तत्काल ऑनलाइन जमा करा सकेंगे। अभी तक 56 वार्डों में ऑनलाइन टैक्स जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
निगम की ओर से समय-समय पर हाउस टैक्स में छूट दी जाती है, लेकिन जानकारी न होने के चलते लोग इसका फायदा नहीं उठा पाते हैं। इसमें दीवाली और साल का अंत का समय महत्वपूर्ण होता है। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि टैक्स जमा हुआ या नहीं इसकी जानकारी भी एसएमएस से दी जाएगी। इससे पहले नए 40 वार्डों में भवन कर में छूट का शासनादेश नहीं पहुंच सका था। उन्होंने बताया कि गत 22 अप्रैल से यह व्यवस्था 60 वार्डों में शुरू की गई थी, लेकिन अभी चार वार्डों में ऑनलाइन किए जाने का काम चल रहा है। इसमें 20 से 25 दिन का समय लगेगा।
यहां शुरू नहीं हुई सुविधा
वार्ड संख्या एक- राजपुर
वार्ड संख्या तीन - जाखन
वार्ड संख्या 33- नेहरू कॉलोनी
वार्ड संख्या 34- धर्मपुर