नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने स्वच्छता को लेकर काफी काम किया है। उनके कार्यकाल में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू किया गया। साथ ही रात में कूड़ा उठान भी शुरू हुआ। जिसके चलते इस बार देहरादून की स्वच्छ सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधारने की पूरी उम्मीद है।
देहरादून प्रदेश में सबसे पहले ओडीएफ डबल प्लस होने की काफी खुशी है। इससे स्वच्छता में देहरादून की रैंकिंग काफी सुधरेगी। आगे और प्रभावी तरीके से काम करने के लिए सभी का आत्म विश्वास बढ़ा है और हम स्वच्छता में और बेहतर करेंगे।
-विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त
स्मार्ट दून क्लीन दून का हमने जो संकल्प लिया है। उसे नगर निगम के अधिकारियों और जन सहयोग से पूरा किया जा रहा है। अधिकारियों को इसमें कोई भी कोताही न बरतने के निर्देश दिए हैं। हम लगातार बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद है कि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में देहरादून की स्थिति बेहतर होगी।
-सुनील उनियाल गामा, मेयर