फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के कूड़े ने निकाला निगम का दम

Thu, 19 Nov 2015 10:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली में फैले कूड़े का उठान नगर निगम के लिए चुनौती बना हुआ है। निगम के तीन डंपर शहर में कूड़ा उठान में लगे हैं, जो नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं विभिन्न इलाकों से लोगों की शिकायत निगम की परेशानी दोगुनी कर रही है। दरअसल, दिवाली के पटाखों और त्यौहार के दौरान घरों की साफ-सफाई से शहर में सैकड़ों टन अतिरिक्त कूड़ा इकठ्ठा हो गया है।

संसाधनों के अभाव में जूझ रहे निगम के लिए इसका उठान बड़ी समस्या बना हुआ है। कूड़ा उठान के लिए निगम के पास सिर्फ तीन डंपर मौजूद हैं। ऊपर से कर्मचारियों की कमी के कारण भी इस काम में तेजी नहीं आ रही।
विज्ञापन


उधर, कई वार्डों से कूड़ा उठान की गाड़ी न आने की भी शिकायत मिल रही है। इस पर निगम अधिकारियों ने बताया कि करीब 12 से 15 वार्डों ऐसे हैं जिनसे निगम को कलेक्शन नहीं आ रहा है। इन वार्डों में गाड़ी भेजने पर निगम को लगातार घाटा हो रहा है।

इस कारण कई वार्डों में गाड़ियां नहीं जा रही हैं। वहीं, निगम अधिकारी कलेक्शन जमा करने के लिए नियुक्त किए गये एजेंटों पर भी शक जाहिर कर रहे हैं कि एजेंट निगम को पूरा कलेक्शन नहीं सौंप रहे।
विज्ञापन


त्यौहार सीजन में शहर में इतनी गंदगी हुई है कि उसका कूड़ा अभी तक नहीं उठ पाया है। निगम के पास गाड़ियां कम है। कुछ नई गाड़ी खरीदी गई हैं, लेकिन उनके आने में समय है। वार्डों से भी हमारे पास कलेक्शन नहीं आ रहा है। इसलिए कुछ क्षेत्रों में गाड़ियां नहीं जा रही हैं। कुछ वार्डों से कलेक्शन एजेंट शायद निगम को पूरा पैसा जमा नहीं करा रहे हैं।
- डॉ. कैलाश गुंज्याल, स्वास्थ्य नगर अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें