फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रमाणित करता हूं कि मैं बेशर्म व्यक्ति हूं, गंदगी में रहता हूं तथा गंदगी फैलाना मेरी आदत है’

Wed, 04 Mar 2020 11:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • केएफसी समेत पांच प्रतिष्ठानों पर चिपकाया सर्टिफिकेट, नगर आयुक्त के निर्देश पर अभियान शुरू
  • डस्टबिन न रखने वाले दुकानदारों की दुकान के बाहर चस्पा होगा गंदगी फैलाने का प्रमाण पत्र  
विज्ञापन
देहरादून नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘प्रमाणित करता हूं कि मैं बेशर्म व्यक्ति हूं, गंदगी में रहता हूं तथा गंदगी फैलाना मेरी आदत है। मैं शीघ्र ही सार्वजनिक गंदा व्यक्ति होने का प्रथम पुरस्कार प्राप्त करूंगा।’ नगर निगम प्रशासन की ओर से तैयार किया गया यह प्रमाणपत्र हर उस दुकान या प्रतिष्ठान के बाहर लगाया जाएगा, जो गंदगी फैला रहा है। 

विज्ञापन


मंगलवार से शुरू हुए अभियान के पहले दिन केएफसी, डोमिनोज समेत पांच प्रतिष्ठानों का नोटिस जारी किया गया। साथ ही नगर आयुक्त की ओर से बनाया गया गंदगी का सर्टिफिकेट भी चिपकाया गया। दरअसल नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों और प्रतिष्ठान के मालिकों में स्वच्छता की अलख जगाने के लिए नई पहल की है। इसे लेकर निगम की टीम शहर की दुकानों का निरीक्षण करेगी।
 

गंदगी न फैलाने की अपील

इस दौरान गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों से गांधीगीरी दिखाते हुए उनसे डस्टबिन रखने और गंदगी न फैलाने की अपील की जाएगी। इसके तहत टीम ने मंगलवार को राजपुर रोड के केएफसी, डोमिनोज, ओपल लांज, जिंजर ग्रेप्स रेस्टोरेंट को नोटिस जारी करने के साथ ही प्रतिष्ठानों के बाहर गंदगी फैलाने वाला सर्टिफिकेट चस्पा किया।

वहीं, एक पान की गुमटी का भी गंदगी फैलाने पर 500 रुपये का चालान काटा गया। नगर आयुक्त पांडेय ने बताया कि निगम की ओर से अभियान लगातार जारी रखा जाएगा। इसकी मंशा दुकानदारों और प्रतिष्ठान मालिकों को जागरूक करना है।

जो भी दुकानदार अपने प्रतिष्ठान के बाहर गंदगी रखते हैं, उनके बाहर निगम की ओर से बनाया गया प्रमाणपत्र चस्पा किया जाएगा। ताकि उनमें स्वच्छता के प्रति जागरुकता आए। उम्मीद है कि इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।
-विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त  
विज्ञापन

छह प्रतिष्ठानों को दिया ‘मैं गंदा व्यक्ति हूं’ प्रमाणपत्र

गंदगी को बढ़ावा देने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को छह प्रतिष्ठानों को ‘मैं गंदा व्यक्ति हूं’ प्रमाणपत्र जारी किया गया। निगम बड़े पैमाने पर सभी प्रतिष्ठानों में सफाई की व्यवस्था का जायजा ले रहा है।

नगर निगम की टीमें बृहस्पतिवार को अलग-अलग जगहों पर गईं। जाखन में शराब की दुकान के पास भूसा स्टोर, आरटीओ कार्यालय के सामने तीन दुकानों, सिंह सूप बार राजपुर रोड और पंजाबी ढाबा राजपुर रोड को ‘मैं गंदा व्यक्ति हूं’ का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने लोगों से अपील की है कि वह अपने प्रतिष्ठान के आसपास गंदगी न फैलाएं। अपने प्रतिष्ठान के बाहर डस्टबिन रखें और शहर को साफ रखने में नगर निगम की मदद करें। भविष्य में ऐसे प्रतिष्ठानों पर जुर्माने की कार्रवाई भी की जाएगी। अभियान के दौरान सफाई निरीक्षक राजवीर सिंह, पुष्पा असवाल, मनीष दरियाल, विश्वनाथ सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें