लोग फोन के जरिये कॉल सेंटर में अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे। इसके बाद वहां तैनात कर्मचारी आवश्यकता पड़ने पर फोन को संबंधित अधिकारी को ट्रांसफर कर सीधे बात कराएंगे। सिस्टम में शिकायत नंबर भी होगा। इससे उसका समय-समय पर फॉलोअप भी लिया जा सके।
सात के बाद शिफ्ट होगी गोशाला
नगर निगम की ओर से सेलाकुई में गोशाला बनाई गई है। मथुरा की तर्ज पर बनी इस गोशाला में 500 गोवंश को रखने की व्यवस्था की गई है। सात जनवरी के बाद इसका शुभारंभ होगा।
जनता की शिकायतों के निस्तारण समय सीमा
शिकायत निस्तारण की समय सीमा
नाली की सफाई 6 घंटा
स्ट्रीट लाइट खराब या न होना 12 से 24 घंटा
आवारा पशु 4 घंटा
बड़े नाले की सफाई 3 दिन
समय पर समाधान हो, इसके लिए नगर निगम ने अपना कॉल सेंटर बनाया है। अब अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए लोगों को निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लोग कॉल सेंटर के जरिये अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वहीं, शिकायतों के निस्तारण की समयसीमा भी तय की गई है।
-सुनील उनियाल गामा, मेयर