कार्यकारिणी समिति का चुनाव होने के बाद पार्षदों ने समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने भी समिति सदस्यों को शुभकामनाएं दी। मेयर ने कहा कि अगले साल की समिति में कांग्रेस पार्षदों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
पार्टी आलाकमान से करूंगी शिकायत
बल्लूपुर की पार्षद कोमल बोहरा ने बताया कि बुधवार को पार्टी की बैठक में निर्देश दिए गए थे कि सभी एक साथ बैठकर अपनी बात कहेंगे। बोहरा के मुताबिक वह पहले पहुंची और सभी कांग्रेस पार्षदों के लिए सीट रोकनी शुरू की। उन्होंने पार्षद सुमित्रा ध्यानी को सीट पर बैठने को कहा तो वह उखड़ गईं। वह कहने लगी कि तुम कौन होती हो गाइड करने वाली। उसके बाद वह मेरी सीट पर बैठ गई। आपत्ति जताई तो उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया। बोहरा ने कहा कि वह मामले की शिकायत पार्टी के आलाकमान से करेंगी। अगर वहां से कोई कार्रवाई नहीं होती तो कानूनी स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, यमुना कॉलोनी की पार्षद सुमित्रा ध्यानी ने पार्षद कोमल बोहरों के आरोपों को झूठा बताया।
पार्षद का नाम वार्ड
1. स्वाति डोभाल 100
2. वीना रतूड़ी 93
3. अर्चना पुंडीर 42
4. आलोक कुमार 72
5. राकेश मचकोला 30
6. विनोद कुमार 97
7. अभिषेक पंत 60
8. दिनेश संत सती 82
9. भूपेंद्र कठैत 8
10. विमल चंद्र उनियाल 52
11. उर्मिला थापा 4
12. राजेश परमार 79